
*मेडिकल कालोनी में शिव महापुराण कथा 01अगस्त से एवं पार्थेश्वर शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन 03अगस्त को*
खंडवा। आनंद उत्सव समिति खंडवा के तत्वावधान में शिव महापुराण कथा एवं पार्थेश्वर निर्माण एवं पूजन का आयोजन उज्जैन के आचार्य श्री स्वामी रामस्वरूप बह्माचारी महाराज जी के मुखारविंद से 01अगस्त से 07 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। वही आयोजन के दौरान पार्थेश्वर निर्माण एवं पूजन का आयोजन 03अगस्त रविवार को होगा। समिति के कौशल मेहरा एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्रावण मास में शिव महापुराण कथा श्रवण एवं पार्थेश्वर शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन करने वालों को भगवान भोलेनाथ की अपार कृपा तो प्राप्त होती है साथ ही अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के साथ अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। मनुष्य के अर्थ, काम, चतुर्वेद मनोरथ पूर्ण होते हैं। यह आयोजन सिहाड़ा रोड मेडिकल कालोनी स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में श्रावण शुक्ल अष्टमी शुक्रवार 01 अगस्त से श्रावण शुक्ल त्रयोदशी गुरूवार 07 अगस्त तक किया जाएगा। आनंद उत्सव समिति के कौशल मेहरा,अवधेश जी दीक्षित, मनीष डाले, आशीष शर्मा, डाबी कपूर, आशीष अग्रवाल, लालू रघुवंशी, राजू वर्मा,पंडित आशीष गीते, सोहन मालवीया, निर्मल मंगवानी, राजु चतुर्वेदी,धर्मेंद्र सिंग चौहान, हरीश सोनी, किरण दुबे, मंजू यादव, संध्या पांडे, नेहा कटारे, जानकी अग्रवाल, वर्षा डाले, नीलम मेहरा, ममता मालवीया, निधी राजवेध, शोभा कदम, अंजू चौहान, सुनीता बछानिया, पिंकी मालवीया, माया सरावगी, गंगोत्री राठौर, हिमानी माहेश्वरी, निरुपमा सिंग सहित समस्त सदस्यों द्वारा सभी धर्मप्रेमी जनता से शिव महापुराण कथा एवं पार्थेश्वर निर्माण पूजन के इस पुण्य आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।









