ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
32 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
यातायात नियमो के उल्लंघन पर 14 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
खंडवा, 27 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 26.07.25 को कुल 12 गिरफ़्तारी वारंट, 04 स्थाई वारंट, 28 जमानती वारंट, 84 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 26.07.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी जहूरूद्दीन पिता नूर मोहम्मद जाति तेली उम्र 43 साल निवासी गोराडिया के कब्जे से 24 अवैध देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1920/-रूपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी बाबुलाल पिता बरजोर सोलंकी जाति भीलाला उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम भैसावा के कब्जे से 10 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपीगण निर्मल पिता चिंताराम भोगरे उम्र 23 साल जाति भीलाला नि जलकुंआ एवं विकास पिता हिरालाल डावर उम्र 17 साल जाति भीलाला नि चापड के कब्जे से देशी प्लेन शराब की दो पेटी कुल 100 क्वार्टर एवं 24 क्वार्टर आर.एस. अंग्रेजी शराब व 12 नग बियर‍ कीमती 15080 रू की एवं बिना नंबर हिरो डिलक्स मोटर सायकल जिसका चेचीस नंबर MBLHAC040N4C03056 जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 26.07.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 14 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 5100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 26.07.25 को कुल 32 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 21 प्रकरणों मे 26 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 26 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!