ताज़ा ख़बरें

*पर्यटन स्थलों, स्मारकों और उद्यानों में चलाया गया सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान*

खास खबर

*पर्यटन स्थलों, स्मारकों और उद्यानों में चलाया गया सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान*

खण्डवा//नगरीय स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा पर्यटन स्थलों, स्मारकों और उद्यानों में विशेष सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  नागचुन तालाब पर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान में श्री दादाजी स्वच्छता ग्रुप के सदस्यों ने श्रमदान करते हुए तालाब परिसर से झाड़ियां हटाईं और करीब 8 बोरी कचरा एकत्रित किया।

कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से झोन प्रभारी श्री जाकिर अहमद, श्री भुवन श्रीमाली, वार्ड प्रभारी श्री कमल तायड़े एवं श्री जय रल की उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त IEC टीम से श्री रवि शर्मा, श्रीमती दीपमाला कटारे, श्रीमती दीपिका श्रीवास तथा निगम कर्मचारीगण भी इस अभियान में सम्मिलित रहे।

नगर निगम का उद्देश्य है कि शहर के प्रमुख स्थलों को न केवल स्वच्छ बल्कि पर्यटक अनुकूल भी बनाया जाए ताकि खंडवा एक साफ-सुथरे और सुंदर शहर के रूप में पहचाना जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!