जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. अभी तक हुई है कुल 232.4 मि.मी. वर्षा
खंडवा 25 जुलाई, 2025 – पिछले चौबीस घंटों में खंडवा जिले की किसी भी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मिली मीटर है। इस वर्ष जिले में आज तक जिले में मात्र 232.4 मिली मीटर औसत वर्षा ही दर्ज हुई है जबकि गत वर्ष 25 जुलाई तक जिले में 354.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष 1 जून से अब तक खंडवा तहसील में 242 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 233 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 162 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 207 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 318 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 25 जुलाई 2024 तक खंडवा तहसील में 388 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 337 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 307 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 340 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 399 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
0 1 minute read









