
*सिंधी समाज के पूज्य चालिहा पर्व महाआरती के दौरान गुजायेमान हुआ क्षेत्र*
*समाप्ति पर 25 को होगा विशाल आम भंडारा*
खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सयुंक्त तत्वावधान में मनाये जा रहे पूज्य चालिहा पर्व के दौरान समाज के महंत बाबा स्वरूपदास जी उदासीन की उपस्थिति में पर्व की महाआरती की गयी। कठिन उपवासों की पूर्णाहुति पश्चात 25 अगस्त को विशाल आम भंडारा होगा। यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में बडी संख्या में समाज की माता, बहनों, बच्चों एवं पुरूषों उपस्थिति में महंत बाबा स्वरूपदास जी उदासीन व्दारा श्रद्धा पूर्वक अख्खा जल देवता का पूजन किया जा कर विश्व में हरियाली खुशाहाली की कामना के साथ अरदास लगाई। वही पर्व की महाआरती आयोजित हुई। इस अवसर पर जलगांव वारे साहब का मदाह साहिब का सामुहिक पाठ एवं भगवान श्री झुलेलाल जी के 108 नामों का संगीतमय वाचन हुआ।महाआरती के दौरान मंदिरो क्षेत्र आयोलाल झुलेलाल के गगनचुम्बी जयकारों से गुंजायेमान हुआ। पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी एवं सचिव रजत मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थितजन जम कर झूमें। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सभी सदस्यों के तन मन धन के सहयोग से प्राप्त हो रहा है। वही 24 अगस्त को पूज्य चालिहा महापर्व की पूर्णाहुति के अवसर बहराणा साहब की विशाल शोभायात्रा सिंधी कालोनी एवं टैगोर कालोनी के विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी। कठिन उपवासों की पूर्णाहुति पश्चात 25 अगस्त को महापर्व का विशाल आम भंडारा होगा। इस मौके पर मोहन दीवान, मनोहर सबनानी, अशोक मंगवानी, रवि गिदवानी, मनोहर संतवानी, व्दारकादास मोहननी, संजय सबनानी, कुन्दन चेतवानी, निर्मल मंगवानी, जयपाल लालवानी, राम वासवानी, महेश चंदवानी, राजेश वाधवा, किशोर, विजय मंगवानी, रजत मंगवानी, नरेश किशोर, लालवानी, मनोज गेलानी, कमलेश हिरानी, आशीष राजानी, मयूर जेठवानी आदि सहित श्री झुलेलाल नवयुवक मंडल, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगण मौजूद थे।









