ताज़ा ख़बरें

*कटनी ब्रेकिंग बिलहरी क्षेत्र की करहिया कला रोड पर ओवरलोड हाइवा का आतंक, सड़कों की हालत बदतर*

कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी – बिलहरी क्षेत्र से करहिया कला रोड तक नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे बॉक्साइट  से ओवरलोड हाइवा वाहनों ने सड़क व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़कें अब इस हालत में नहीं हैं कि इतने भारी वाहनों के भार को सह सकें, परिणामस्वरूप जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

 

सूत्रों की मानें तो ओवरलोड  बॉक्साइट से लदे हाइवा वाहनों के कारण सड़क की नींव तक उखड़ गई है। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना तो दूर, दोपहिया, चार पहिया और स्कूली बच्चों के वाहन तक इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है।

 

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग जानबूझकर इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। खराब सड़कों की वजह से रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और न ही खनिज और परिवहन विभाग इन ओवरलोड वाहनों पर कोई अंकुश लगा पा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!