
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
*कटनी* – जिले में निर्माणाधीन ब्रिज पर कार्य कर रहे एल एंड टी कंपनी के एक कर्मचारी की करंट लगने से झुलस गया जानकारी के अनुसार, कर्मचारी सेफ्टी उपकरणों के बिना ऊँचाई पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रिज के ऊपर कार्य के दौरान बिजली के तारों की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एल एंड टी कंपनी द्वारा सेफ्टी मापदंडों की अनदेखी की जा रही थी। न तो कर्मचारियों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे और न ही विद्युत लाइन को काटकर कार्य किया जा रहा था।








