ताज़ा ख़बरें

*कटनी माधव नगर कैंप मे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही*

लोकेशन कैंप माधव नगर

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

*कटनी* — पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसिया के मार्गदर्शन में आज नगर निगम के अतिक्रमण विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कटनी शहर के माधव नगर कैंप में बड़ी कार्यवाही की गई।

 

यह कार्यवाही पंचायत तिराहा, तांगा स्टैंड और कैंप कटनी क्षेत्र में की गई, जहाँ सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे वेंडरों को हटाया गया। साथ ही सड़कों के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया गया जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

 

टीम ने मौके पर उपस्थित दुकानदारों और वाहन चालकों को समझाइश दी कि वे अपनी दुकानों के सामने या सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और वाहन सड़क पर खड़े न होने दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!