ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में प्रो. पी.के. उछावर बने नवागत प्रभारी प्राचार्य,

महाविद्यालय में हर्ष का माहौल

 

 

झाबुआ, 25 जुलाई 2025 — शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में राजपुर महाविद्यालय से स्थानांतरित होकर आए भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. प्रवीण कुमार उछावर को प्रभारी प्राचार्य के रूप में उत्तरदायित्व सौंपा गया। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही महाविद्यालय में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया।

 

नवागत प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर ने महाविद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्राचार्य के रूप में यह मेरा पहला अनुभव है। यदि महाविद्यालय के सभी सदस्य एक परिवार की तरह एकजुट होकर कार्य करें, तभी हम मिलकर महाविद्यालय का संचालन सफलतापूर्वक कर सकेंगे।”

 

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी प्रो. संजय खांडेकर ने कहा कि, “प्रो. पी.के. उछावर के अनुभव, समर्पण और नेतृत्व से महाविद्यालय को निश्चित ही नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।”

 

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूर सिंह निगवाल ने कहा कि, “महाविद्यालय के सभी सदस्य सामूहिक प्रयासों से बेहतर वातावरण का निर्माण करेंगे और छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।”

 

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. धूल सिंह खरत ने विश्वास जताया कि “नवीन प्राचार्य के आगमन से महाविद्यालय को एक नई दिशा और गति प्राप्त होगी।”

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. मुकेश बघेल, प्रो. भारती जमरा, प्रो. केसर सिंह ठाकुर, डॉ. दिलीप कुमार परसइंडिया, प्रो. जितेंद्र नायक, प्रो. जितेंद्र कौरव, श्री कोमल बारिया, श्री राजेश पाल, डॉ. योगेश जायसवाल, डॉ. रंगारी डोडवा, डॉ. प्रियंका डोडवा, प्रो. मध्य प्रदेश सिंह आदि सम्मिलित थे।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने नवप्रभारी प्राचार्य को शुभकामनाएं दीं और महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!