ताज़ा ख़बरें

*अग्नि सुरक्षा विषय पर छात्रों को दी गई प्रशिक्षण जानकारी*

खबर नगर निगम से

*अग्नि सुरक्षा विषय पर छात्रों को दी गई प्रशिक्षण जानकारी*
*रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में फायर सेफ्टी लेक्चर का आयोजन*

खण्डवा//नगर निगम खंडवा के सहयोग से श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में फायर सेफ्टी विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता लेक्चर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि से संबंधित दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन स्थितियों में उचित प्रतिक्रिया देने हेतु प्रशिक्षित करना था।

इस अवसर पर फायर सेफ्टी ऑफिसर श्री कार्तिक जैन द्वारा विस्तार से फायर सेफ्टी के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। लेक्चर के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर छात्रों को प्रशिक्षित किया गया—
• अग्नि के प्रकार एवं उनके कारण: विद्युत, रसायन, रसोई गैस इत्यादि।
• फायर अलार्म और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी: फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम आदि का उपयोग कैसे करें।
• तीन महत्वपूर्ण तत्व (अग्नि त्रिकोण): ईंधन, ऑक्सीजन और ताप—इनके नियंत्रण से आग को कैसे रोका जा सकता है।
• आपातकालीन निकासी योजना (Evacuation Plan): स्कूल और घर में सुरक्षित रूप से बाहर निकलने की प्रक्रिया।
• संभावित जोखिमों की पहचान एवं समय रहते सजगता।
• ‘स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल’ तकनीक की लाइव डेमो—यदि कपड़े में आग लग जाए तो कैसे बचाव करें।
• फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव प्रदर्शन: CO2 और वाटर बेस्ड फायर एक्सटिंग्विशर को कैसे ऑपरेट करें।

छात्रों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान श्री कार्तिक जैन द्वारा सरल भाषा में दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

यह आयोजन स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसमें विद्यालय स्टाफ, नगर निगम अधिकारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

PP

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!