ताज़ा ख़बरें

*तीन पुलिया में ट्रेन का गंदा पानी टपकने से लोगो को हो रही परेशानी दूर करने की मांग*

खास खबर

*तीन पुलिया में ट्रेन का गंदा पानी टपकने से लोगो को हो रही परेशानी दूर करने की मांग*
*बीकानेर काचीगुड़ा और बीकानेर शिर्डी साप्ताहिक ट्रेन को नियमित कर इनके खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग*

*जनमंच सदस्यों ने सौंपे ज्ञापन*

खण्डवा-*बुधवार जनमंच सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री, महाप्रबंधक और डीआरएम के नाम दो ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार साहा को सौंपे जिसमें मांग की गई कि कई दिनों से लगातार तीन पुलिया में रेलवे ट्रैक से गंदा पानी टपक रहा है । इस दौरान नीचे से गुजरने वाले रहागीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।विशेष कर प्लेटफार्म पर जब ट्रेन खड़ी रहती है तब इसमें से गंदा पानी नीचे तीन पुलिया में टपकता है इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों के ऊपर गंदा पानी गिरने से राहगिरो को फजीहत हो रही है ।रेलवे प्रशासन इस और ध्यान देकर मरम्मत करवा कर इस समस्या का निराकरण करें। जनमंच सदस्यों द्वारा एक अन्य ज्ञापन रेल मंत्री को संबोधित करते हुए स्टेशन प्रबंधक को दिया जिसमें गाड़ी संख्या 0705 3/ 0705 4 बीकानेर काचीगुड़ा तथा गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर शिर्डी साप्ताहिक ट्रेनों को नियमित कर इनका खंडवा जंक्शन पर स्टॉपेज किया जाय। इन ट्रेनों का खंडवा में टेक्निकल हॉल्ट है परंतु कमर्शियल हाल्ट नहीं है। जनमंच सदस्यों ने इन ट्रेनों के कमर्शियल हाल्ट की मांग रेल मंत्री से की है । ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।इस दौरान जनमंच के चंद्र कुमार सांड,सुनील जैन ,राजेंद्र घीया, एन के दवे , ललित चौरे,विजय सोनी ,आनंद पटेल ,अख्तर मंसूरी, गणेश कानडे एवं अनुराग बंसल आदि उपस्थित*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!