
पिछले 24 घंटों में किसी भी केंद्र पर वर्षा दर्ज नहीं हुई
खंडवा 22 जुलाई, 2025 – जिले के किसी भी केंद्र पर पिछले चौबीस घंटों में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 22 जुलाई तक जिले में 326 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 230.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 242 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 230 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 162 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 204 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 316 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।