ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका पर्व का भव्य आयोजन

नंदीश्वर दीप मंडल विधान 8 दिनों तक श्रद्धा व भक्ति से संपन्न

 

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। नगर के नेहरू मार्ग स्थित 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका पर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। यह धार्मिक पर्व आषाढ़ शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक आठ दिनों तक मनाया गया, जिसमें प्रतिदिन समाज जनों द्वारा नंदीश्वर दीप मंडल विधान का आयोजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

 

अष्टानिका पर्व जैन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जो वर्ष में तीन बार – चैत्र, आषाढ़ और कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता है। मान्यता है कि इन विशेष दिनों में देवगण स्वयं नंदीश्वर द्वीप जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। मानव रूप में वहां जाना संभव नहीं होने के कारण श्रद्धालु मंदिर में ही विधान, पूजन एवं आराधना कर पुण्य अर्जित करते हैं।

 

इस भव्य आयोजन में जैन समाज की महिला मंडल ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंडल की भावना जैन, रानी जैन, नैना कोठारी, मीनाक्षी शाह और हिना अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। आठ दिनों तक चलने वाले इस विधान में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखी गई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।

 

समाज जनों ने सामूहिक रूप से पूजा, विधान, आरती और प्रवचन आदि के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को जाग्रत किया और संयम, साधना एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!