पीलीभीत में शहर से सटे खपरैल गौटिया गांव में सांड़ निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर सांड़ देखकर मकान स्वामी के होश उड़ गए। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे छत से नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। मकान स्वामी ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते उसका दरवाजा खुला था। बृहस्पतिवार सुबह सांड़ मकान में घुस आया। वह सीढ़ियों से होकर छत पर जा पहुंचा। जब वह छत पर गए तो वहां सांड़ को देख उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने छत पर बैठे सांड़ का वीडियो बना लिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से सांड़ को नीचे उतारा। ओम प्रकाश का कहना है कि इलाके में छुट्टा घूम रहे सांड़ों की वजह से लोग काफी परेशान हैं। हादसे का खतरा बना रहता है। ![]()
2,506 1 minute read








