कलेक्टर सुश्री मित्तल ने दुग्ध संयंत्र सॉची प्लांट का किया निरीक्षण
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं एसडीएम श्री बीएस कलेश द्वारा 09 जुलाई को मध्यप्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन से संबद्ध दुग्ध संयंत्र खरगोन सांची प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने दुग्ध संयंत्र की सभी प्रमुख गतिविधियों का अवलोकन करते हुए दूध का संकलन, मिल्क टेस्टिंग लैब में दुग्ध की गुणवत्ता जांच, स्वच्छता, प्रोसेसिंग, उत्पादन एवं वितरण की व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने मिल्क टेस्टिंग लैब के कम्प्यूटरीकरण, नये मिल्क रूट प्रारंभ करने और अधिक पशुपालकों को समितियों से जोड़कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संयंत्र के वर्तमान क्रियाकलापों पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान दुग्ध संयंत्र की सभी गतिविधियों की जानकारी प्रबंधक श्री डीपी त्यागी द्वारा दी गई। इस अवसर पर दुग्ध संयंत्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
4 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
4 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
4 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
4 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
4 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
4 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
4 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
5 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा