ताज़ा ख़बरें

गुरूपूर्णिमा पर्व हेतु दादाजी धाम में चल रही है  तैयारियां,

पूर्णिमा के पूर्व प्रतिदिन शहर के सामाजिक मंडल पैदल निशान लेकर पहुंच रहे हैं दादा दरबार,

गुरूपूर्णिमा पर्व हेतु दादाजी धाम में चल रही है  तैयारियां,

पूर्णिमा के पूर्व प्रतिदिन शहर के सामाजिक मंडल पैदल निशान लेकर पहुंच रहे हैं दादा दरबार,

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर भंडारों की हो रही है व्यवस्थाएं,

खंडवा।। इस वर्ष 10 जुलाई को दादाजी धाम पर गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा, गुरुपूर्णिमा उत्सव के चलते दादाजी धाम पर भक्तो का आना अनवरत जारी है। दादाजी धाम पर गुरूपूर्णिमा को लेकर सारी तैयारियां चल रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गुरू पूर्णिमा उत्सव को लेकर व्यवस्था जुटाने मे दादाजी धाम की पूरी टीम, नगर निगम के साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से लगा है। हर्ष का विषय है कि इस वर्ष दादाजी भक्तों में मंदिर निर्माण को लेकर भी काफी उत्साह है। दादाजी धाम के साथ ही दादाजी भक्तों की सेवा के लिए पूरा शहर मेजबानी के लिए दादाजी भक्तों का इंतजार कर रहा हें। समाजसेवी व दादाजी भक्त सुनील जैन ने बताया कि गुरूपूर्णिमा उत्सव हेतु महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली एवं शेष भारत से करीब 5 लाख भक्तों के आने की संभावना है। देश का यह पहला शहर है जहां दादाजी के आशीर्वाद से पूरे शहरवासी दादाजी भक्तों की सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। वैसे तो गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को है लेकिन तीन दिवसीय उत्सव के दौरान पूरे शहर में 200 से अधिक भंडारों का आयोजन होता है जिसके माध्यम से भक्तों को नि: शुल्क प्रसादी में दाल बाफले, चुरमे से लेकर पूरी सब्जी, नाश्ते में पोहा, इमरती, जलेबी, आलूबड़ा, भजिये, खीचड़ी, हलवा, मालपुआ की प्रसादी का वितरण किया जाता है। सुनील जैन ने बताया की दादाजी धाम पर प्रतिवर्ष धार्मिक उल्लास के साथ गुरूपूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा की पूर्व शहर के सामाजिक मंडल महिला मंडल प्रतिदिन बैंड बाजौ के साथ भज लो दादा जी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम का उद्घोष करते हुए हाथों में निशान लेकर पैदल दादाजी धाम पहुंच रहे हैं, शनिवार को भी आनंद नगर महिला मंडल, अग्रवाल समाज अग्रवाल महिला मंडल, धाकड़ माहेश्वरी समाज सहित अन्य स्थानों से दादाजी भक्त निशान लेकर दादाजी धाम पहुंचे। इस महोत्सव की व्यवस्था संचालन हेतु ट्रस्ट द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जिसमें हजारों सेवाधारियों द्वारा 24 घंटे सेवा समर्पित की जाएगी। इस वर्ष प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद वितरण व्यवस्था सुचारु एवं सुविधाजनक बनाई जा रही है। प्रसाद वितरण व्यवस्था खिड़कियों से सतत जारी रहेगी। दर्शनार्थियों को पंक्तिबद्ध रूप से सतत सेवा व अभिषेक के दर्शन करवाएं जाएंगे। इस वर्ष उत्सव में वृहद रूप से प्रसादी की व्यवस्था की गई हे। 10 जुलाई गुरुवार गुरु पूर्णिमा पर परंपरा के अनुसार दोनों समाधियों पर दूध दही घी शक्कर तथा गंगा, नर्मदा जल से अभिषेक स्नान होगा 121 दीप मालिकाओं से पर्व की महाआरती रात्रि 8.00 बजे होगी तथा बड़ा हवन भी किया जाएगा। लाखों की संख्या में सूखे नारियल व हवन सामग्री धुनीमाता को समर्पित किये जाएंगे। उत्सव में प्रशासकीय व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, साफ -सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी तन मन धन से सेवाएं प्रदान करते हैं। भंडारों के लिए पंडाल बनाने का कार्य कवि शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रारंभ हो चुका है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!