
इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की 41वीं
वार्षिक असेंबली का आयोजन संपन्न
इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की नई टीम ने संभाला दायित्व, खंडवा की आरती जैन बनी मंडल उपाध्यक्ष,
खंडवा।। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की वार्षिक असेम्बली भोपाल में आयोजित की गई। इनरव्हील क्लब खंडवा एवं इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल ने भाग लिया । इस अवसर पर अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महीपालजी कलकत्ता से आई उन्होंने इनरव्हील थीम को विस्तृत रूप से समझायाऔर सेवा कार्य करने के लिये सभी को प्रेरित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 304 की मंडल अध्यक्ष विभा सिंह को प्रभार दिया गया मंडल उपाध्यक्ष वाईस चेयरमेन का पद खंडवा की आरती जैन को दिया गया, मंडल सचिव स्मिता बियानी, मंडल कोषाध्यक्ष तनु जैन, AC मेंबर मीनाक्षी शर्मा, मंडल ISO प्रज्ञा तिवारी, मंडल संपादक ताप्ती राय यादव को पदभार सौपा गया l इस अवसर पर वाईस चेयरमेन आरती जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की समर्पण और एकता से मुश्किल काम भी सहजता से किये जा सकते हैं, इस आयोजन में मंडल 304 के 300 सदस्य उपस्थित हुए,इस आयोजन में इनरव्हील क्लब खंडवा की अध्यक्ष श्वेता गोयल सचिव प्रीत खंडपुरे, पीडीसी बिना शाह, पूर्व अध्यक्ष स्नेहा पटेल इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल की अध्यक्ष दीपमाला पांडे, सचिव मोना थापक, पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, रविंद्र सलूजा, दुर्गा वाघमारे ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया और आरती जैन को डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन बनने के लिए बधाइयां दी।









