ताज़ा ख़बरें

मेधावी विद्यार्थियों के सपने साकार करने को कृत संकल्पित है प्रदेश सरकार

हायर सेकेंडरी परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की गई

मेधावी विद्यार्थियों के सपने साकार करने को कृत संकल्पित है प्रदेश सरकार

हायर सेकेंडरी परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की गई

खण्डवा//मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी परीक्षा के वर्ष 2024-25 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को “मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना” के तहत लैपटॉप की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 की हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के कुल 94234 विद्यार्थियों के खाते में ₹25000 प्रति विद्यार्थी के मान से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की गई।
खंडवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, महापौर खंडवा श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, श्री राजेश तिवारी श्री हरीश कोटवाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों के सपने साकार करने के लिए कृत संकल्पित है।विद्यार्थी केवल पढ़ाई पर ध्यान दें, उनकी बाकी चिंता सरकार करेगी।
खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए आज लैपटॉप की राशि प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क पुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, स्कूटी और लैपटॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की शिक्षा अब हिंदी मीडियम में भी दी जा रही है और हिंदी मीडियम के विद्यार्थी परीक्षाओं में टॉप भी कर रहे हैं।
भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा के प्रति विशेष संवेदनशील हैं और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने बहुत सी योजनाएं प्रारंभ की हैं। प्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सांदीपनि स्कूल शुरू किए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि वितरण योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि के सांकेतिक चेक अतिथियों ने प्रदान किए उनमें श्याम पिता मोहन निहाल, आयुष पिता नन्हेलाल, नव्या पिता मनोज सिंगला, करण पिता कांतीलाल राठौर, युवराज सिसोदिया, मुस्कान पिता रामलाल गुप्ता, मोहम्मद पिता असलम खान, ताहिर पिता जमिल खान, हमजा पिता अब्दुल समद, उम्मेनूर पिता रहमत, महक पिता राजेन्द्र सेजेकर, प्रिया पिता रामपाल, नूरसबा पिता बशीर कुरैशी, शीतल पिता भूपेन्द्र चौरे, महक पिता दिलीप रेवतानी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!