ताज़ा ख़बरें

*ट्रेनों के स्टॉपेज, रेलवे विकास कार्यों एवं दादाजी मंदिर निर्माण के लिए सांसद का जनमंच ने किया सम्मान*

खास खबर

*ट्रेनों के स्टॉपेज, रेलवे विकास कार्यों एवं दादाजी मंदिर निर्माण के लिए सांसद का जनमंच ने किया सम्मान*

*जनमंच ने 07053/07054 बीकानेर काचीगुड़ा का खंडवा स्टॉपेज एवं गाड़ी को नियमित करने की मांग की*

खंडवा।सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के खंडवा आगमन पर सोमवार को जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड,कमल नागपाल अनुराग बंसल,सुनील जैन,राजेंद्र घीया,गणेश कानडे,ललित चौरे,एन के दवे आदि ने हड़पसर पुणे एक्सप्रेस , बीकानेर शिर्डी एक्सप्रेस का खंडवा स्टॉपेज,ओंकारेश्वर रेलवे स्टेशन के विकास में गति एवं श्रीदादाजी मंदिर निर्माण में गति लाने के लिए जनमंच सदस्यों ने मोतियों की माला से सम्मान किया। साथ ही गाड़ी संख्या 07053/07054 बीकानेर काचीगुड़ा का खंडवा स्टॉपेज तथा उक्त गाड़ी को नियमित करने की मांग की साथ ही ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से ओंकारेश्वर तीर्थ तक नई रेल लाइन बिछाई जाने की मांग भी की।ज्ञात रहे ट्रेन संख्या 07053/07054 बीकानेर काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन का खंडवा जंक्शन पर टेक्निकल हॉल्ट है,जो कि स्टाफ चेंज करने के लिए होता है इस गाड़ी का खंडवा में कमर्शियल हाल्ट देने की मांग की इससे रेलवे यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा तथा रेलवे के राजस्व वृद्धि में उपयोगी होगी।उक्त गाड़ी खाटू श्याम बाबा के दर्शनार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!