
सांदीपनि विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी अपना भविष्य उज्ज्वल बना रहे हैं

—
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को नई-नई सौगातें मिल रही हैं। सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों को प्रायवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए भी उत्कृष्ट सुविधाएं मिल रही हैं। खण्डवा जिले में शिक्षा विभाग के तहत 7 एवं जनजातीय कार्य विभाग के तहत 1 सांदीपनि विद्यालय संचालित है। इन सांदीपनि विद्यालयों में लगभग 9 हजार विद्यार्थी उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधीन बलड़ी, छैगांवमाखन, हरसूद, जावर, पंधाना, मूंदी एवं आनन्द नगर खण्डवा में तथा जनजातीय कार्य विभाग के तहत खालवा विकासखण्ड के ग्राम खारकलां में सांदीपनि विद्यालय संचालित हैं। इन सांदीपनि विद्यालयों के विद्यार्थियों को घर से स्कूल आने जाने के लिए सरकार ने बसों की व्यवस्था भी की है।इसके अलावा पिछले दिनों सरकार ने 6 नए सांदीपनि विद्यालय छनेरा, कारपुर, बोरगांव बुजुर्ग, रूस्तमपुर, पुनासा, एवं ओंकारेश्वर में स्वीकृत किए हैं।
कुल 8 सांदीपनि विद्यालयों में अध्ययनरत हैं लगभग 9 हजार विद्यार्थी
खण्डवा जिले में शिक्षा विभाग के तहत 7 और जनजातीय कार्य विभाग के 1 सांदीपनि विद्यालय सहित कुल 8 विद्यालयों में 9 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। इनमें बलड़ी के सांदीपनि विद्यालय में 626, छैगांवमाखन में 1664, हरसूद में 1753, आनंद नगर में 579, जावर में 858, पंधाना में 1045 तथा मूंदी के सांदीपनि विद्यालय में 1777 तथा खारकलां के सांदीपनि विद्यालय में 919 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
इस शिक्षा सत्र में सभी सांदीपनि विद्यालय लगेंगे अपने नए भवनों में
शिक्षा विभाग के कुल 7 में से 3 सांदीपनि विद्यालयों हरसूद, पंधाना व मूंदी के भवन बनकर पूर्ण हो चुके हैं तथा बलड़ी, छैगांवमाखन, जावर एवं आनन्द नगर खण्डवा के भवनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि हरसूद में 31.6 करोड़, पंधाना में 37.44 करोड़ तथा मूंदी में 37.50 करोड़ रूपए लागत से भवन बनकर पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह जनजातीय विभाग के तहत संचालित खारकलां स्कूल का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जबकि बलड़ी में लगभग 25 करोड़, छैगांवमाखन में 37.15 करोड़, आनन्द नगर में 32.02 करोड़ तथा जावर में 35.24 करोड़ रूपए लागत के नए स्कूल भवन अगले 1-2 माह में बनकर तैयार हो जाएंगे।
खारकलां व आनन्द नगर के सांदीपनि स्कूल में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
इस वर्ष सांदीपनि विद्यालयों का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। खण्डवा शहर स्थित आनन्द नगर में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 93.88 प्रतिशत रहा। इसी तरह बलड़ी में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 95.4 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 96.36 प्रतिशत रहा। छैगांवमाखन में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 98.29 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 95.81 प्रतिशत रहा। हरसूद में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 95.45 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 96.65 प्रतिशत रहा। जावर में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 84.38 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 88.89 प्रतिशत रहा। पंधाना में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 90.59 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 81.18 प्रतिशत रहा। मूंदी में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 65.14 प्रतिशत रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 87.08 प्रतिशत रहा। खारकलां के सांदीपनि विद्यालय में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा।











