ताज़ा ख़बरें

सीटी स्कैन जांच सुविधा मिलने से मरीजों का इलाज हुआ आसान , गत साढ़े चार साल में 55 हजार से अधिक मरीज करा चुके हैं अपनी जांच

खास खबर

सीटी स्कैन जांच सुविधा मिलने से मरीजों का इलाज हुआ आसान , गत साढ़े चार साल में 55 हजार से अधिक मरीज करा चुके हैं अपनी जांच

खण्डवा//जिला चिकित्सालय खंडवा में पी.पी.पी. मोड पर सीटी स्कैन मशीन से जांच की सुविधा वर्ष 2022 में शुरू की गई थी इस जांच सुविधा से मरीजों की परेशानी कम हो गई है। जिला चिकित्सालय में यह सुविधा थीटा डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि जनवरी 2022 से अभी तक कुल 55338 मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जा चुकी हैं l प्रदेश सरकार द्वारा पी.पी.पी. मोड पर उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के माध्यम से मरीजों का ब्रेन हेमरेज, ट्यूबरक्लोसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जाँच जिला अस्पताल में ही संभव हो सकी हैं। तुरंत जांच रिपोर्ट आने से डॉक्टर द्वारा स्थानीय स्तर पर ही मरीज का फ़ौरन इलाज करना संभव हो गया है। डॉ अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि पहले शासकीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं होने की वजह से मरीजो को सीटी स्कैन करवाने इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था जो कि मरीज के लिए बहुत ही महंगा साबित होता था। सरकारी अस्पताल में मशीन लगने के बाद जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए सीटी स्कैन करवाना बहुत सुविधाजनक एवं आसान हो गया है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन प्रभारी सनी तोमर ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन फिलिप्स कंपनी की 32 स्लाइस वाली और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त है। इससे मरीज की बीमारी के संबंध में जांच रिपोर्ट एकदम स्पष्ट आती है। उन्होंने बताया कि थीटा डायग्नोस्टिक्स पर सीटी स्कैन का मूल्य अन्य प्राइवेट अस्पतालों से अपेक्षाकृत बहुत कम निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने बताया कि गरीब वर्ग के परिवारों एवं आयुष्मान कार्ड धारक परिवारों को सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जबकि सामान्य परिवारों के मरीजों को बाजार से लगभग आधी दर पर सीटी स्कैन की सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्धि कराई जाती है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!