ताज़ा ख़बरें

भगवान बिरसा मुंडा पुण्यतिथि पर विधायक छाया मोरे ने किया नमन।

खास खबर

भगवान बिरसा मुंडा पुण्यतिथि पर विधायक छाया मोरे ने किया नमन।

बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा, ,,विधायक छाया मोरै,,

खंडवा। पंधाना स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को जनजातीय समाज के महानायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर पंधाना विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता छाया गोविंद मोरे सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छाया मोरे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज में स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता की चेतना जागृत की। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अध्याय है, जो आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके बलिदान और योगदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लें। विधायक मोरे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक छाया मोरै, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े, विधायक प्रतिनिधि गोविंद मोरे, पंधाना मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाह, मंडल महामंत्री बंटी दादा, अजजा मोर्चा जिला मंत्री रोशन गोलाकार, पार्षद अमजद कादरी, प्रतीक जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखदेव यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!