ताज़ा ख़बरें

नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. पंकज जैन को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

खास खबर

नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. पंकज जैन को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

खंडवा। नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार जैन को हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी द्वारा प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने डॉ.पंकज जैन को बधाई देते हुए बताया कि यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, शोध कार्यों तथा रोगियों की सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। यह फेलोशिप पद्मश्री डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी एवं डॉ. जी. वी. राव द्वारा प्रदान की गई। इस उपलब्धि से डॉ. जैन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता, संकाय सदस्य, विद्यार्थी, समाजजन एवं शुभचिंतकों ने डॉ. जैन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!