ताज़ा ख़बरें

9 जून को पुरषोत्तम मास में नंद महोत्सव का भव्य आयोजन होगा

खास खबर

खण्डवा// आज श्री बालकृष्ण प्रभु गिरीराज जी पर सूखे मेवे के बंगले में बिराजित होकर वैष्णव जनों को दर्शन दे रहे हैं।भावविभोर होकर वैष्णव कीर्तन गान करते हुए अधिक मास में आनंदित होते हुए पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।यह जानकारी देते हुए मंदिर के घनश्याम शाह ने बताया कल नवमी मंगलवार तारीख 9 जून को पुरषोत्तम मास में नंद महोत्सव का भव्य आयोजन होगा जिसके दर्शन प्रातः 10.30 से 11.30 बजे होंगे एवम् रात्रि 7.30 बजे आम का मनोरथ होगा जिसे ठाकोरजी को समर्पित किया जावेगा।सभी सनातनी वैष्णवों से आग्रह है कि ठाकोरजी की इन लीलाओं की झांकी के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!