ताज़ा ख़बरें

त्रिलोक न्यूज/बड़ौद। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में करणी सेना परिवार बड़ौद द्वारा नगर में विशाल शौर्य यात्रा

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

त्रिलोक न्यूज/बड़ौद। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में करणी सेना परिवार बड़ौद द्वारा नगर में विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य यात्रा का शुभारंभ श्रीमहावीर स्कूल परिसर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर विशेष रूप से शामिल हुए। शौर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर जीवन सिंह शेरपुर एवं करणी सेना पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप के जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। शौर्य यात्रा पुनः महावीर स्कूल परिसर पहुंची, जहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जीवन सिंह शेरपुर ने महाराणा प्रताप के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, थाना प्रभारी रूप सिंह बैस उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!