ताज़ा ख़बरें

बिना सूचना दिेये अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पटवारी पर हुई कार्यवाही एसडीएम श्री महेश मंडलोई ने किया निलंबित

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी  – विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री महेश मंडलोई ने सिंगौड़ी सर्कल के ग्राम इटौरा, इटमा के हल्का पटवारी श्री रघुवीर शरण सिंह को बिना कोई सूचना दिये अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया है।

 

एसडीएम श्री मंडलोई ने निरीक्षण के दौरान हल्का पटवारी को अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाया था। इस संबंध में जब उन्‍होंने ग्रामवासियों से चर्चा की तो ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी श्री सिंह के हल्का में न आने के कारण गरीब, मजदूरों एवं किसानों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय के चक्कर काटना पड़ता है। कॉल करने पर भी उनके द्वारा बात नहीं की जाती। इसके बाद एसडीएम श्री मंडलोई द्वारा संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 

परंतु, पटवारी द्वारा उपस्थित होकर कोई उचित जवाब प्रस्तुत न करने एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने के कारण एसडीएम श्री मंडलोई ने सिविल सेवा नियमों के तहत कार्यवाही करते हुए पटवारी श्री सिंह को निलंबित कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!