ताज़ा ख़बरें

माननीय मुख्यमंत्री महोदय डॉ मोहन यादव जी के खंडवा आगमन पर शहर में यातायात पार्किंग/नाका व्यवस्था

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
माननीय मुख्यमंत्री महोदय डॉ मोहन यादव जी के खंडवा आगमन पर शहर में यातायात पार्किंग/नाका व्यवस्था
खंडवा, 29 जून 2025
दिनांक 30.06.2025 को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन डॉ मोहन यादव जी का खंडवा के नई अनाज मंडी मे आगमन हो रहा है। कार्यक्रम पश्चात श्री दादाजी धाम मे भूमि पूजन कार्यक्रम किया जाना है। सुगम यातायात व्यवस्था व व्यवस्थित पार्किंग एवं डायवर्सन की आवश्यकता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात खंडवा श्री अनिल कुमार राय एवं थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा खंडवा शहर मे प्रवेश करने वाले सभी मुख्य रास्तों पर अलग-अलग यातायात नाका एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है जो निम्नानुसार है:-
बस रूट प्लान-
• 1. बुरहानपुर से आने वाली बसें बुरहानपुर, कटीघाटी, बोरगांव, डुल्हारफाटा, छैगांवमाखन, होकर नई अनाज मण्डी सभा स्थल जाएंगी।
• 2. पंधाना से आने वाली बसें पंधाना, डुल्हार फाटा, छैगांवमाखन होकर नई अनाज मण्डी सभा स्थल जाएंगी।
• 3. छैगांवमाखन से आने वाली बसें छैगांवमाखन से नई अनाज मण्डी सभा स्थल जाएंगी।
• 4. खरगोन से आने वाली बसें खरगोन, देशगाँव, छैगांवमाखन होकर नई अनाज मण्डी सभा स्थल जाएंगी।
• 5. पुनासा से आने वाली बसें पुनासा, मूंदी, जावर, तीन पुलिया, पुराना बसस्टैण्ड, कहारवाड़ी, मानसिंगमील तौलकांटा गौशाला इंदौर नाका होकर नई अनाज मंडी सभा स्थल जायेगे।
• 6. खालवा-हरसूद से आने वाली बसें इन्दिरा चौक, ओवरब्रिज, पुराना बसस्टैण्ड, कहारवाड़ी, मानसिंगमील, तौलकांटा, गौशाला, इंदौर नाकाहोकर नई अनाज मंडीसभा स्थल जाएंगी।
• 7. बलडी/किल्लौद से आने वाली बसें हरसूद, आशापुर, इन्दिरा चौक,ओवरब्रिज, गौशाला, पुराना बसस्टैण्ड, कहारवाड़ी, मानसिंगमील, इंदौर नाका होकर नई अनाज मंडी सभा स्थल जाएंगी।
वाहन पार्किंग व्यवस्था-
1. CH प्राइम कॉलोनी पार्किंग इंदौर रोड
2. RTO कार्यालय पार्किंग इंदौर रोड
3. ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग इंदौर रोड
4. पंधाना रोड अनाज मंडी पार्किंग

नाका व्यवस्था-
1. नागचुन रोड नाका व्यवस्था
2. मूँदी रोड नाका व्यवस्था
3. हरसूद रोड नाका व्यवस्था
4. जसवाड़ी रोड नाका व्यवस्था
5. पंधाना रोड नाका व्यवस्था
6. इंदौर रोड नाका व्यवस्था
नोट:- दिनांक 30.06.25 को सुबह 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बड़े माल वाहक वाहनों का शहर मे प्रवेश वर्जित रहेगा।
उपरोक्त व्यवस्था दिनांक 30.06.2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय आगमन के दौरान यातायात पुलिस खंडवा का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर भ्रमण के दौरान क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रुप से पार्किंग करे।
समस्त नगरवासियो से सहयोग की अपील है।

नोट:- दादाजी मंदिर मे दर्शन के लिए आने वाले शहर के नियमित श्रद्धालुओ के वाहनों की पार्किंग नया बस स्टैन्ड गौशाला चौक खंडवा मे रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!