ताज़ा ख़बरें

*राज्य सरकार खिवनी अभयारण्य के प्रभावितों के साथ है :मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव

*राज्य सरकार खिवनी अभयारण्य के प्रभावितों के साथ है :मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव*

 

*दोषी अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश*

 

*मुख्यमंत्री डॉ यादव से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर- खातेगांव क्षेत्र के प्रभावितों के साथ की भेंट*

 

🎇 त्रिलोक न्यूज़ चैनल भोपाल

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खिवनी अभ्यारण के लिए वन विभाग द्वारा खातेगांव इछावर क्षेत्र मे की गई कार्यवाही से प्रभावित क्षेत्र के जनजातिय समुदाय के लोगों के साथ समत्व भवन में भेंट की ।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संवेदनशीलता से शिकायतों और पीड़ा को सुना । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कार्रवाई पर खेद व्यक्त करते हुए, स्थिति का उचित समाधान निकालने, शिकायतों की जांच करवाने ,दोषी अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्यवाही करने और क्षेत्र के लोगों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!