ताज़ा ख़बरें

*इंदौर की ऐतिहासिक डिजिटल पहल – सुदामा नगर से ‘डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट’ की शुरुआत

*इंदौर की ऐतिहासिक डिजिटल पहल – सुदामा नगर से ‘डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट’ की शुरुआत*

 

*महापौर भार्गव एवं आयुक्त वर्मा ने किया शुभारंभ*

 

🎇 त्रिलोक न्यूज चैनल इंदौर

 

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब डिजिटल सिटी की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड 82 स्थित सुदामा नगर से “डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट” की ऐतिहासिक शुरुआत की गई। इस नवाचार का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा किया गया।

 

हर घर को मिलेगा यूनिक डिजिटल पता

 

इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक घर के बाहर एक डिजिटल प्लेट लगाई जाएगी, जिसमें GPS आधारित यूनिक डिजिटल पता (Digital Address Code – DAC), स्वच्छता रेटिंग, नागरिक सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं QR कोड शामिल होगा।

 

*नागरिकों को मिलेंगे ये लाभ*

 

– सभी सेवाएं एक स्कैन पर

– टैक्स, शिकायतें, सफाई मॉनिटरिंग में पारदर्शिता

– ई-कॉमर्स, डाक, सरकारी योजनाओं में सटीक डिलीवरी

– संपत्ति स्वामित्व में प्रमाणिकता

– आपदा या मेडिकल इमरजेंसी में लोकेशन ट्रेसिंग आसान

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!