मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के बिलासपुर कट पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू डंपर पलट गया और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बेहड़ा अस्सा निवासी सचिन (पुत्र महेंद्र) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। घटना के समय डंपर लगभग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रही आरटीओ की गाड़ी से बचने के प्रयास में चालक ने तेज मोड़ लिया, जिससे डंपर पलट गया।डंपर की चपेट में चार बाइक और एक पिकअप भी आ गई। हादसे के समय जूस विक्रेता राहुल अपनी ठेली पर मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। घायलों में छोटू, राज सिंह, मोंटी, राजवीर, शुभलेश, हिमांशु वंश और राहुल शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलासपुर कट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पुल निर्माण की कोई ठोस पहल नहीं हुई हैसीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर क्रेन और जेसीबी की मदद से राहत कार्य चलाया। विधिक कार्रवाई जारी है।
2,504 1 minute read













