

ठाणे , राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक दल के नेता और एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव शरद चंद्र पवार पार्टी के विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में नगरसेवक और ठाणे जिला अध्यक्ष सुहास देसाई, पूर्व विपक्ष नेता शानू पठान, पूर्व परिवहन सदस्य और ठाणे जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, ठाणे जिला महिला अध्यक्ष सं. सुजाता ताई घाग, कलवा मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान, नगरसेवक अमित सरैया की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरद चंद्र पवार ठाणे जिला केंद्रीय कार्यालय, ठाणे लोगों के सवालों को जानने और ठाणेकरों की समस्याओं को हल करने के लिए *जनता दरबार* आयोजित किया गया था। इस बार, इस कार्यक्रम को नागरिकों से भारी प्रतिक्रिया मिली। ठाणे में पिछले साल से जनता के समस्या को ठाणे महानगर पालिक में अधिकारियों द्वारा सुना नहीं जाने के कारण, ठाणे में सभी पार्टियों को जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्या को दूर करना पड़ रहा है। ऐसा ठाणे की जनता का कहना है।वही ठाणे की जनता को शासन द्वारा लगने वाले लोक शाही दिन की भी जानकारी के बारे में ज्यादा लोगो को नहीं होने के प्रमाण भी सामने आए हैं।जो ठाणे महानगर पालिका में महीने के पहले सोमवार को लगता है ।