*आधुनिक तकनीक से लैस होगा इंदौर का फायर नेटवर्क*
*महापौर ने देखा रोबोटिक फायर मशीन का प्रेजेंटेशन*
*हाईराइज़ इमारतों से लेकर तंग बस्तियों तक आग से सुरक्षा के लिए नगर निगम लगातार कर रहा अत्याधुनिक संसाधनों का समावेश*
इंदौर, नगर के निरंतर विस्तार और हाईराइज इमारतों के तेजी से बढ़ते निर्माण को देखते हुए नगर निगम फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फायर रोबोट और अत्याधुनिक फायर फाइटिंग उपकरणों का प्रेजेंटेशन देखा।
प्रेजेंटेशन के दौरान महापौर भार्गव ने कहा, “इंदौर एक प्रगतिशील शहर है, जहां हर दिन नई-नई बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं। ऐसे में शहर की सुरक्षा और विशेष रूप से अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हम पिछले एक वर्ष से फायर टीम को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।”
महापौर ने बताया कि 70 मीटर तक की ऊँचाई पर आग बुझाने में सक्षम विशेष अग्निशमन वाहन के क्रय की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।











