ताज़ा ख़बरें

*बस्ती में सांसद चंद्रशेखर के कार्यक्रम में हंगामा, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भगाया, रोहिणी मुद्दे को बताया फालतू

*बस्ती में सांसद चंद्रशेखर के कार्यक्रम में हंगामा, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भगाया, रोहिणी मुद्दे को बताया फालतू*

 

🎯त्रिलोक न्यूज़ चैनल

बस्ती

 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर रविवार को बस्ती पहुंचे. चंद्रशेखर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे तभी विश्व हिंदू महासंघ की पांच महिलाएं हाथों में तख्ती लेकर पहुंच गईं और हंगामा खड़ा कर दिया.

 

महिलाएं नारेबाजी करने लगीं. इससे भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए और महिलाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें भगाने लगे. दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और विवाद शांत कराया.

 

महिलाओं ने बताया कि रोहिणी घावरी नाम की एक महिला ने चंद्रशेखर के खिलाफ यौन उत्पादन का आरोप लगाया है, मगर मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा. चंद्रशेखर के खिलाफ महिलाओं ने कार्यवाही की मांग की. महिलाओं ने कहा कि जिसके नाम में ही रावण हो वह रावण जैसा ही होगा. चंद्रशेखर को जेल भेजा जाए.

 

वहीं सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 13 साल से राजनीति में दलितों के लिए सुखा पड़ा हुआ है. बहुजन समाज के लोग सत्ता से दूर हैं, जो जमीन दलितों को मिली थी वो भी छीने जा रहे, हजारों स्कूल बंद कर दिए गए, शिक्षा मित्रों का समायोजन नहीं हो रहा, छात्रवृत्ति घोटाला हुआ, रोजगार सेवक, पुलिस की समस्याएं सहित बेरोजगारों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया.

 

*चंद्रशेखर पर लगे आरोपों में महिला आयोग सक्रिय, अपर्णा यादव का बड़ा बयान*

 

चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप, रोहिणी घावरी ने कहा- जाऊंगी कोर्ट

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने कहा है कि जल्द ही वह अपने आरोपों को लेकर कोर्ट जाएंगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रोहिणी घावरी का दावा है कि चंद्रशेखर आजाद ने न केवल उन्हें धोखा दिया, बल्कि उनके साथ लंबे समय तक संबंध में भी रहे।

 

*शादीशुदा होने की जानकारी बाद में लगी, अन्य लड़कियों से भी रिश्तों का आरोप*

 

डॉ. रोहिणी ने बताया कि वह जब डीप रिलेशनशिप में थीं तभी उन्हें चंद्रशेखर के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इससे वह पूरी तरह टूट गईं और डिप्रेशन में चली गईं। इसके बाद कई और लड़कियों ने भी उनसे संपर्क किया और चंद्रशेखर पर रिश्तों और भावनात्मक शोषण के आरोप लगाए।

 

*महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कही कार्रवाई की बात*

 

इस मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। झांसी दौरे पर पहुंची अपर्णा यादव ने कहा कि यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग इस मामले पर नजर बनाए हुए है और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

 

*स्विट्जरलैंड में करती हैं नौकरी, दलित मुद्दों पर कर चुकी हैं काम*

 

डॉ. रोहिणी घावरी ने स्विट्जरलैंड से पीएचडी की है और अब वहीं एक नौकरी करती हैं। साथ ही वह एक NGO भी चलाती हैं, जो दलित अधिकारों के मुद्दे पर काम करता है। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर के साथ उन्होंने सामाजिक कार्य में सहयोग किया था, लेकिन निजी जीवन में धोखा मिला।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!