ताज़ा ख़बरें

हाटबादड़ा में दुग्ध शीतलन केंद्र का उद्घाटन | वन एवं पर्यावरण मंत्री हुए शामिल |

हाटबादड़ा में दुग्ध शीतलन केंद्र का उद्घाटन | वन एवं पर्यावरण मंत्री हुए शामिल |


रायरंगपुर,मयूरभंज – (22/6/25)


ओडिशा राज्य मयूरभंज जिला के हाटबाड़ा गाँव में दुग्ध शीतलन केंद्र का उद्घाटन | वन एवं पर्यावरण मंत्री हुए शामिल | आज मयूरभंज जिले के हाटबाड़ा पशु चिकित्सालय में ओमफेड की ओर से दुग्ध शीतलन केंद्र का उद्घाटन किया गया। जानकारी के अनुसार बामनघाटी अनुमंडल में दूध की जरूरत और डेयरी किसानों के विकास के लिए गोकुला योजना के तहत किसानों को एक हजार गिर नस्ल की गाय उपलब्ध कराई गई थी, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रयास से अब अधिकांश गायें दूध दे रही हैं, दूध को अधिक समय तक कैसे रखा जा सके और लोगों की जरूरतें कैसे पूरी हो सके, इसको लेकर शीतलन केंद्र का उद्घाटन किया गया है। आज के कार्यक्रम में वन पर्यावरण मंत्री गणेश राम खुंटिया, राज्य विधानसभा सदस्य ममता महान्त, मयूरभंज सांसद नव चरण माझी और रायरंगपुर विधायक जालेन नायक प्रणुख उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!