ताज़ा ख़बरें

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से खंडवा सनावद मेमू के फेरे बढ़ाएं,

अब दिन में दो फेरे लगाएंगी मेमू स्पेशल का दर्जा समाप्त अब नियमित नंबर से चलेगी,

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से खंडवा सनावद मेमू के फेरे बढ़ाएं,

अब दिन में दो फेरे लगाएंगी मेमू
स्पेशल का दर्जा समाप्त अब नियमित नंबर से चलेगी,

सांसद पाटिल आज दूसरे फेरे को दोपहर 1.30 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना,

खंडवा।। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग पर खंडवा सनावद के बीच चल रही स्पेशल मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। अब यह ट्रेन 3 जून से दो फेरो में चलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन,रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा सनावद के बीच ब्रॉडगेज परिवर्तन के बाद खंडवा से सनावद के बीच 12 मार्च 2024 से खंडवा सनावद मेमू स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई थी जो कि एक फेरे में चलाई जा रही है। इसका किराया भी स्पेशल ट्रेन का लिया जा रहा था। इसको लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार इसके फेरे बढ़ाने और किराया कम करने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रहे थे। 4 अप्रैल को रेल भवन में रेल मंत्री और रेल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर खंडवा बुरहानपुर के रेल विषयों को रखा था। इस पर रेल मंत्रालय ने खंडवा सनावद मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाने की स्वीकृति दी तथा इसका स्पेशल ट्रेन का दर्जा समाप्त कर इसे नियमित नंबर से चलाया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मेमो ट्रेन के दो फेरों के साथ अब इसका किराया सामान्य ट्रेनों समान लिया जाएगा। खंडवा सनावद मेमू ट्रेन अब 61139/40/41/42 नये नंबर से सप्ताह में 5 दिन परिचालन करेंगी। वही दो दिन मेंटेनेंस के लिए भुसावल भेजा जाएगा।
➖मेमू ट्रेन संख्या 61139
सुबह 9 बजे खंडवा से प्रस्थान कर सनावद 10.30 बजे पहुंचेगी।
➖वापसी में ट्रेन संख्या 61140 सनावद से 11.10 बजे प्रस्थान कर खंडवा 12.35 आगमन करेंगी।
➖ दूसरा फेरा ट्रेन संख्या 61141 खंडवा से दोपहर 13.35 बजे प्रस्थान कर सनावद 15.00 बजे पहुंचेगी।
➖वापसी में ट्रेन संख्या 61142 सनावद से 15.30 बजे निकलकर खंडवा 16.55 बजे आगमन करेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!