ताज़ा ख़बरें

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शिव मन्दिर संगमेश्वर खारवा में नदी किनारे किया गया श्रमदान

खास खबर

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शिव मन्दिर संगमेश्वर खारवा में नदी किनारे किया गया श्रमदान

खण्डवा//म.प्र. जन अभियान परिषद विकास खंड पंधाना में संचालित बीएसडव्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्रों द्वारा शिव मन्दिर संगमेश्वर खारवा में नदी किनारे श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में संगमेश्वर आश्रम के बड़े महाराज श्री निरंजन मुनी जी ने कहा कि म.प्र. शासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है, जो बहुत ही अच्छा है। उन्होंने इस अभियान की प्रशंसा की एवं जल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नदी के घाट की सफाई की गयी एवं गौशाला का भ्रमण भी किया।
विकासखंड समन्वयक श्री अजय गुजरे द्वारा स्वामी जी को अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में 30 मार्च से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित कर नदी तालाबों की साफ सफाई कर श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के श्री राहुल पटेल मेंटर दीपांशु गंगराड़े, प्रकाश कुशवाह, दीपक यादव, भूपेंद्र मंडलोई, बी.एस.डवल्यू., एम.एस.डवल्यू के छात्र, छात्रा एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!