ताज़ा ख़बरें

हॉकी खिलाड़ी एजाज़ खान का निधन

खास खबर

हॉकी खिलाड़ी एजाज़ खान का निधन

खंडवा। हॉकी की राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को खंडवा लाने वाले रियासत खान के पुत्र हॉकी खिलाड़ी एजाज़ खान का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि एजाज़ खान मोतीलाल नेहरू स्कूल में शिक्षक रहे और कई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगियों में उन्होंने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। श्री खान के निधन से खंडवा के हॉकी जगत में शोक की लहर है। भाई एडवोकेट अशफाक खान और इकबाल खान ने बताया कि वे अपने पीछे पुत्र अकबर खान सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय बड़े कब्रिस्तान में किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!