
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी के द्वारा चलाए जा रहे फरार स्थाई वारंटी की तलाश गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने हेतु अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवम उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 24.05.25 को वर्ष 2016 से फरार स्थाई वारंटी बाबू लाल कोल पिता राधेलाल कोल उम्र 32 साल निवासी नंहवारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल,सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक लालजी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही