ताज़ा ख़बरें

*सेना का अपमान भाजपा की चुप्पी* *बड़ोद कांग्रेस नेताओं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का किया पुतला दहन किया*

बडौद से संजय जैन की रिपोर्ट

*सेना का अपमान भाजपा की चुप्पी*
*बड़ोद कांग्रेस नेताओं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का किया पुतला दहन किया*
-बड़ोद भारतीय सेना, जो देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, आज मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के नेताओं के विवादित बयानों के कारण अपमान का शिकार हो रही है। पहले कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सेना की महिला इन्फेंट्री अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र और सांप्रदायिक टिप्पणी की, और अब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक” बताकर सैन्य बलों की स्वतंत्रता और गरिमा पर सवाल उठाए हैं। और कल रात्रि बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकवादी को अपना आतंकवादी कहे कर सम्भोधित किया बीजेपी की कथनी और करनी सबके सामने उजागर हो रही है।। प्रदेश हाईकोर्ट ने विजय शाह की भाषा को “गटरछाप” करार देते हुए उनके खिलाफ FIR का आदेश दिया, और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी टिप्पणी को शर्मनाक बताया। लेकिन इस सबके बावजूद, नरेंद्र मोदी, बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व, और मध्य प्रदेश के लाचार, बेबस, और कमजोर मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी देश को हैरान कर रही है।
▪️ *जगदीश देवड़ा का बयान: सेना की स्वतंत्रता पर सवाल*
👉 विजय शाह के बयान का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक और विवाद खड़ा कर दिया। जबलपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “पूरा देश, देश की सेना, सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।” यह बयान भारतीय सेना की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सीधा हमला है। सेना, जो देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाती है, किसी व्यक्ति या राजनेता के सामने नतमस्तक नहीं होती। यह बयान न केवल सेना का अपमान है, बल्कि यह सैन्य बलों को एक राजनीतिक दल के अधीन दिखाने की कोशिश भी है।
बीजेपी के नेताओं की यह प्रवृत्ति, जो सेना को अपनी राजनीति का मोहरा बनाना चाहती है, देश की एकता और सेना की गरिमा के लिए खतरनाक है। मोहन यादव, जो इस मामले में भी खामोश रहे, ने एक बार फिर साबित किया कि वे अपने मंत्रियों पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह असमर्थ हैं। उनकी इस निष्क्रियता ने उन्हें एक लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित कर दिया है, और अब यह स्पष्ट है कि असली जवाबदेही उन पर तय होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं के बयानों की निंदा करते हुए बड़ोद शहर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया
पुलिस की झूमा झटकी कोशिश के बावजूद पुतला दहन में कांग्रेस कार्यकर्ता सफल हुए
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद मंसूरी नेमीचंद जैन प्रकाश शर्मा आनंद स्वरूप श्रीवास्तव राजेंद्र जैन जीतू मकवाना युवा नेता लखन सेन नरेंद्र सूर्यवंशी अमित जैन चीनू जाकिर राणा इजरायल ताहिम गोवर्धन लाल श्याम सिंह शरीफ मुल्तानी
सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे
उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी साबिर शेख द्वारा दी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!