कटनीमध्यप्रदेश

नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुचारू रखनें आयुक्त श्री दुबे नें अधिकारियों को सौपे दायित्व

नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुचारू रखनें आयुक्त श्री दुबे नें अधिकारियों को सौपे दायित्व

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी  – नगर में रोजाना की जाने वाली सफाई व्यवस्था का निरीक्षण माह में दो दिवस करते हुए कमियां पाये जाने पर आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाये रखनें के उद्धेश्य से आयुक्त श्री नीलेश द्वारा एक आदेश जारी किया जाकर निगम के 12 अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा को एम.एस.डव्लयू प्लांट एवं ट्रांसफर स्टेशन का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करनें के निर्देश आयुक्त श्री दुबे ने दिए गए है।

 

निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को रोजाना प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई मित्रों की उपस्थिति चैक कर कार्य के दौरान काम पर न आए कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करनें तथा सफाई व्यवस्था मे सुधार हेतु आवश्यक सुझाव देने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इनकी लगी डयूटी

 

निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा जारी आदेश में जिन अधिकारियों को माह में दो दिवस नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करनें हेतु निर्देशित किया गया है उनमें श्री शैलेन्द्र गुप्ता उपायुक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को तथा जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार सहायक यंत्री श्री अनिल जायसवाल प्रथम एवं तृतीय गुरूवार, सुनील सिंह प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार तथा आदेश जैन प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!