अवकाश आवेदनों के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
खरगोन – मध्यप्रदेश शासन द्वारा 13 विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के अवकाश को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा विशेष परिस्थितियों में बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश संबंधित आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड-2 श्रीमती रीन बघेल एवं सहायक ग्रेड-3 श्रीमती सीमा वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।










