
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के पॉवर प्लांटो का किया गया निरीक्षण
संवेदनशील स्थानो रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सिनेमा हॉल आदि स्थानो की डॉग स्कॉड के साथ की गई चेकिंग
खंडवा, 09 मई 2025 जिला खंडवा दिनांक 09.05.2025 को श्री मनोज कुमार राय पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा द्वारा भारत पाकिस्तान के बीच हो रहे युध्द को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिले के संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों जैसे संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट दोगरिया थाना मूंदी एवं इंदिरा सागर बांध नर्मदानगर के सुरक्षा अधिकारियों व प्रबंधन के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अनुविभागीय अधिकारी( पुलिस ) मूंदी श्री रविंद्र बोयट की उपस्थित में बैठक कर व प्लांट का निरीक्षण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये।
खंडवा शहर में श्री मनोज कुमार राय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर एवं श्री अभिनव कुमार बारंगे नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा शहर के मोबाईल सिम विक्रेताओं को निर्देश दिये कि बिना सही आईडी प्रुफ या आधार कार्ड के किसी भी व्यक्ति को सिम बिक्री ना करे व सिम बिक्री के रजिस्टर का संधारण करे। बिना सही दस्तावेज के मोबाईल सिम बिक्री किये जाने पर सिम विक्रेताओं के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
भारत पाकिस्तान युध्द को दृष्टिगत रखते हुए शहर के थाना प्रभारियों द्वारा महत्वपूर्ण स्थलों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, व्यापारिक स्थल लैंडमार्क, सिनेमा घर आदि स्थानों में संदिग्ध वस्तु एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग डॉग स्कॉड व पुलिस बल के साथ की गई।











