06 मई को पॉलिटेक्निक कॉलेज खरगोन में युवा संगम का आयोजन
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, उमरखली रोड़, खरगोन में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिशिप मेला) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मराल ओवरसीज लिमि निमरानी तहसील कसरावद, एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेंस खरगोन, भारतीय जीवन बीमा निगम खरगोन, प्रतिभा सिन्टेक्स लिमिटेड पीथमपुर जिला धार, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमि खरगोन, शिवम सक्योरिटी खण्डवा, नवभारत फर्टिलाईजर्स खरगोन, निमाड़ मोटर्स खरगोन, एगिस सिक्योरिटी वेन्चर इंदौर, वेलसन फर्टिलाईजर्स लिमि इंदौर, पी.जी. इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमि. अहमदनगर महाराष्ट्र आदि विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों द्वारा रिक्त पदों फिल्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीकेटिव, मशीन ऑपरेटर, मोबीलाईजर, बीमा अभिकर्ता, सिक्योरिटी गार्ड पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी योग्यताधारी युवाओं के लिये भी अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा भी युवाओं को स्वरोजागर संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में 8वीं से स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई उत्तीर्ण युवक जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो, वे अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर मेले में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
6 days ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
6 days ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
6 days ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
1 week ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
1 week ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
1 week ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत