एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता
धनगांव पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
खण्डवा//पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराधो में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी धनगाँव निरी. राजेश ओहरिया के नेतृत्व में थाना धनगाँव के अपराध क्रमांक 80/25 धारा 137(2) B.N.S. मे अपर्हता को आज दिनांक 29.04.25 को दस्तयाब किया गया ।
कार्यवाही –
घटना दिनांक 04.04.25 को फरियादी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लड़की आयु 17 साल 11 माह 20 दिन की दिनांक 04.04.25 के 13.30 बजे घर से बिना बताये कही चले गई जो वापस नही आई । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना धनगांव में अप.क्र. 80/ 25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर संभावित स्थानों पर तलाश करके अपहर्ता को दिनांक 29.04.25 को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।









