ताज़ा ख़बरें

*खंडवा के थाना मूंदी क्षेत्र अंतर्गत आमोदा गाँव के पास रात्रि में मोटर साइकिल की टक्कर से घायल हुए 50 वर्षीय राहगीर एवं 17 वर्षीय मोटर साइकिल चालक को डायल-112/100 एफ. आर. व्ही. ने अस्पताल पहुँचाया*

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता

*खंडवा के थाना मूंदी क्षेत्र अंतर्गत आमोदा गाँव के पास रात्रि में मोटर साइकिल की टक्कर से घायल हुए 50 वर्षीय राहगीर एवं 17 वर्षीय मोटर साइकिल चालक को डायल-112/100 एफ. आर. व्ही. ने अस्पताल पहुँचाया*

खण्डवा//खंडवा के थाना मूंदी क्षेत्र अंतर्गत आमोदा गाँव के पास एक एक्सिडेंट हो गया है, 02 व्यक्ति घायल हो गये है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 28-04-2024 को रात्रि 09:46 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मूंदी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल की टक्कर से मोहित पिता भगवान उम्र 17 साल निवासी आमोदा, इंदर सिंह पिता अंतर सिंह उम्र 50 साल निवासी आमोदा घायल हो गया था । डायल-112/100 एफ. आर. व्ही. द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी पहुँचाया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!