*71 करोड़ रुपए के घोटाले में ईडी ने की छापेमारी*
इंदौर
आबकारी विभाग में 2017 में हुए 71 करोड़ रुपए के घोटाले में ईडी (ED) ने सोमवार को छापेमारी की। इंदौर में 18 टीम अलग-अलग जगह पर पहुंची है। वहीं भोपाल और जबलपुर में भी टीम गई है। इसमें ठेकेदार के साथ ही आबकारी अधिकारी निशाने पर हैं। इनके यहां टीम गई है। इस मामले में पहले सस्पेंड हुए सहायक आयुक्त आबकारी संजीव दुबे जो मार्च में ही जबलपुर में पदस्थ हुए उनके सहित आधा दर्जन अधिकारी मुश्किल में आ गए हैं। साथ ही 14 शराब ठेकेदार भी घिर गए हैं।
घोटाले उजागर होने तत्कालीन उपायुक्त
रघुवंशी को ट्रासंफर कर दिया था। साथ ही सहायक आबकारी
आयुक्त संजीव दुबे, लसूड़िया आबकारी के प्रभारी डीएस सिसोदिया, महू वेयर हाउस के प्रभारी सुखनंदन पाठक, सब इंस्पेक्टर कौशल्या सबवानी, हेड क्लर्क धनराज सिंह परमार और अनमोल गुप्ता को सस्पेंड किया था।
इसके साथ ही इंदौर में 3 साल से अधिक समय से जमे 20 अधिकारियों और बाबुओं का ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि सभी अधिकारी बहाल हो गए हैं और इन सभी की विभागीय जांच जारी है। इस जांच को रोकने के लिए दुबे हाईकोर्ट भी गए थे लेकिन हाईकोर्ट ने साफ आदेश दिए कि उनकी संलप्तिता से इंकार नहीं किया जा सकता है इसलिए जांच जारी रहेगी।





