मध्यप्रदेश

*शिक्षक 6,600 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

*शिक्षक 6,600 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल इंदौर

 

इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बडवानी जिले में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक को 6,600 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी शिक्षक का नाम हीरालाल गुप्ता है, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदरानिया में पदस्थ है।

 

आरोपी शिक्षक को लोकायुक्त की टीम ने उस समय पकड़ा जब वह प्राथमिक शिक्षक संजय वर्मा से 6,600 रुपये की रिश्वत ले रहा था। संजय वर्मा ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि हीरालाल गुप्ता उनके एरियर का भुगतान कराने के एवज में 5% राशि की मांग कर रहा है।

 

एरियर भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत

संजय वर्मा ने बताया कि उनका 1,33,805 रुपये का एरियर भुगतान होना था, जिसके लिए हीरालाल गुप्ता ने उनसे 6,600 रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!