02 मई को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की तिथि में संशोधन किया गया है। खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक आगामी 02 मई को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। पूर्व में यह बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में जिले के सभी विधायक, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में मजरे टोले विद्युतीकरण की कार्ययोजना एवं केन्द्र शासन द्वारा वित्त पोषित आरआरआरडीएस योजना की समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना शीर्ष 6084 अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा (अप्रारंभ कार्य), प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा एवं वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर, जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत अप्रारंभ कार्य किन्तु कार्य के विरूध्द राशि आहरण की समीक्षा, आयुष्मान योजना के तहत स्वीकृत राशि की समीक्षा, जिले में में ट्यूबवेल/हैंडपंप खनन के लक्ष्य की समीक्षा की जाएगी। साथ ही 28 फरवरी 2025 की दिशा में समीक्षा से शेष रहे बिन्दु पीएमश्री स्कूल एवं सीएम राईज स्कूल निर्माण एवं संचालन की समीक्षा, जिले में स्वीकृत एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा, सम्पूर्णता अभियान, धरती आबा योजना की समीक्षा आकांक्षी जिला/ब्लॉक की कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
*खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए 08 वर्ष पुराने प्रकरण के 1000 – 1000 रुपये के ईनामी 02 स्थायी वारण्ट*
11 hours ago
*साईं झूलेलाल केवल जल के देवता नहीं, बल्कि चेतना के प्रकाश हैं-शेहरा वाले साईं*
11 hours ago
ग्राम सोनगीर में 17 अगस्त से होगा पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का आयोजन
11 hours ago
दुर्गादास जयंती पर शहर में निकला भव्य चल समारोह, पीली साड़ी और केसरिया साफे में नजर आया राठौर समाज।
11 hours ago
*खण्डवा निवासी अजीत कुमार जैन का इन्दौर में देहदान*
11 hours ago
भोपाल में स्वाधीनता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय।
11 hours ago
तिरंगों से सजा खंडवा, सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष।
12 hours ago
बड़ौद में देशभक्ति के उत्साह के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
12 hours ago
आचार्य देव श्री आनंद सागर सुरीश्वर जी महाराज की 152 जन्मजयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई
12 hours ago
*मंच के आमने-सामने” कार्यक्रम में पंहुची कांग्रेस*