राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए महेश्वर के 10 छात्र-छात्राओं का चयन
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा दिसंबर 2024 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्यनरत छात्र -छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति की चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शाासकीय सीएम राईज विद्यालय महेश्वर में 10 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए सीएम राईज विद्यालय महेश्वर की तनवी साकले, माधवी कदवाने, वैशाली हिरवे, प्राची कर्मा, अंकिता रावल, खुशी साहनी ,लेखा खेड़ेकर, क्रिस खत्री, चेतन पाटीदार, हितेश काटवे का चयन होकर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। शासन द्वारा चयनित छात्रों को कक्षा 9वी से 12वीं तक 12 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जो छात्रों की शिक्षा जरूरतों एवं अपने लक्ष्य तक पहुंचने में उक्त राशि सहयोग प्रदान करेगी।
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा, गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा मानव संसाधन विकास मंत्रालय (डभ्त्क्) की एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस परीक्षा के लिए पात्रता सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, या स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र होना चाहिए। माता-पिता की आय सभी स्त्रोतों से मिलाकर सालाना 03 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लगता है।
यह परीक्षा 03 घण्टे के लिए आयोजित होती है जिसमें भौतिकी, सामाजिक अध्ययन, गणित, तर्क और आलोचनात्मक सोच विषय संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक 12,000 रुपये प्रति वर्ष प्राप्त होते हैं। चयनित छात्रों को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कानूड़े, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत वर्मा, प्राचार्य श्री बिरजू गुप्ता, प्रधान पाठक एमएल पाटीदार एवं समस्त स्टाफ ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र पर प्रहार: विभा पटेल
4 hours ago
*सदभावना मंच का आयोजन*
4 hours ago
*जन कल्याण शिविर के तीसरे दिवस 98 प्रतिशत आवेदनों का हुआ सफल निराकरण, यूसीसी हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने दिए सुझाव*
5 hours ago
विधायक कंचन तनवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत को टैंकर प्रदान किये।
5 hours ago
समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रविन्द्र शेंडगे बने अध्यक्ष।
5 hours ago
खंडवा की स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा।
5 hours ago
रक्तदान जीवनदान जेसीआई खंडवा का सराहनीय अभियान।
5 hours ago
पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का हुआ स्वागत अभिनंदन।
9 hours ago
रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा द्वारा दादाजी स्वच्छता ग्रुप का सम्मान
11 hours ago
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना पदमनगर, कोतवाली एवं मोघट रोड थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ताजिया समिति के सदस्य के बीच बैठक आयोजित कर ताजिया,आलम, सवारी भ्रमण रूट निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।