ANANTNAGताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु पोषण भजन संध्या का आयोजन

स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु पोषण भजन संध्या का आयोजन

डिंडोरी, 21 अप्रैल 2025 (शनिवार): बच्चों में मोटापे की समस्या को दूर करने एवं संतुलित पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज स्थानीय महिला मंडल/समूह के साथ एक विशेष “पोषण भजन संध्या” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और C-MAM (समुदाय आधारित प्रबंधन पोषण) की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने मोटापे से जुड़ी बीमारियों, संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और नियमित व्यायाम की महत्ता पर प्रकाश डाला। गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के साथ एनीमिया पर भी चर्चा की गई।

 

साथ ही बच्चों की शारीरिक माप, कुपोषित बच्चों की पहचान व उपचार, और जंक फूड के दुष्प्रभावों के विषय में भी जानकारी दी गई। 10 दिवसीय शारीरिक माप दिवस की शुरुआत की घोषणा भी की गई।

 

कार्यक्रम में समुदाय के जनप्रतिनिधि, महिला समूह सदस्य, विभिन्न समितियों के सदस्य, आंगनवाड़ी व स्कूल के बच्चे, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा सीएचओ ने भाग लिया।

 

इस आयोजन को महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, एवं पंचायत तथा ग्रामीण/शहरी विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से सफल बनाया गया।

 

सम्पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य रखा गया – “स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ समाज”।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!